{"_id":"6af5aa018fd83647520bcc57","slug":"video-khelo-himachal-chitta-mukt-campaign-sirmaur-300-registrations-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेलो हिमाचल: चिट्टा मुक्त अभियान को सिरमौर में युवाओं का जोरदार समर्थन, 300 पंजीकरण; विजेता को मिलेंगे 31 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो हिमाचल: चिट्टा मुक्त अभियान को सिरमौर में युवाओं का जोरदार समर्थन, 300 पंजीकरण; विजेता को मिलेंगे 31 लाख
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:28 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के माध्यम से उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘खेलो हिमाचल: चिट्टा मुक्त अभियान-2026’ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला सिरमौर में 11 नवंबर तक करीब 300 युवाओं और टीमों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 12 जिलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं। क्रिकेट, वॉलीबॉल और कबड्डी के अलावा हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, रेसलिंग सहित कुल 8 खेलों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में खिलाड़ियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। 11 नवंबर तक 300 युवाओं और टीमों ने पंजीकरण करवा दिया है। इच्छुक खिलाड़ी 15 नवंबर से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट khelohimachal.hp.gov.in पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। रमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। उपमंडल स्तर पर विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 41 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को क्रमशः दो लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं, राज्य स्तर पर विजेता टीम को 31 लाख, उपविजेता को 15 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।