{"_id":"6ac601e1ba03c1835e0d8427","slug":"video-rampur-bushahr-under-19-girls-indoor-games-district-level-competition-283-players-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 283 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 283 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:55 PM IST
Link Copied
पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की इनडोर गेम्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन से 15 टीमों की 283 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। छात्राएं 12 अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को बॉक्सिंग के मुकाबले भी खेले गए। पहले मुकाबले में पोटमोर स्कूल और नेरवा की टीम आमने-सामने रही, जिसमें नेरवा स्कूल की खिलाड़ी विजेता रही। इसके बाद पीएम श्री स्कूल रामपुर और पदम स्कूल रामपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पीएम श्री स्कूल की छात्रा राशु ने जीत दर्ज की। वहीं, पीएम श्री स्कूल और पोटमोर स्कूल के बीच हुए बॉक्सिंग मुकाबले में पीएम श्री स्कूल विजेता रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची छात्रा खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के साथ-साथ खेल भावना और अनुशासन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने और खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।