फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   brij lal targets bjp ramur cm sukhu development projects 232-93 crore

रामपुर बुशहर: बृज लाल बोले- भाजपा की प्रेसवार्ता तथ्यों से परे, रामपुर की जनता को कर रही गुमराह

Mon, 05 Oct 2026 02:48 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:48 PM IST
brij lal targets bjp ramur cm sukhu development projects 232-93 crore
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा की प्रेसवार्ता के बाद अब कांग्रेस की ओर से पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृज लाल ने मोर्चा संभालते हुए भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। सोमवार को रामपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान बृज लाल ने भाजपा की प्रेसवार्ता को तथ्यों से परे और जनता को गुमराह करने वाला करार दिया। बृज लाल ने कहा कि भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए सरकार का आभार जताना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि जमीन पर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण, नई योजनाओं के शिलान्यास बृज लाल ने कहा कि जिन योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका लोकार्पण किया गया है, जबकि उपलब्ध बजट के आधार पर नई योजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान तकलेच में बस अड्डे के निर्माण की घोषणा की गई और महिला मंडल को सहायता राशि देने का भी ऐलान हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने काशापाट स्कूल भवन के लिए दो करोड़ और रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा सात महिला मंडलों को पांच-पांच लाख रुपये और बर्तन खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। बृज लाल के अनुसार संपर्क सड़कों के निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंत्री रोहित ठाकुर ने तकलेच स्कूल भवन के डंगे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने काशापाट से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच को अगले सत्र से सीबीएसई प्रणाली के तहत संचालित करने की घोषणा की है। बृज लाल ने कहा कि इससे विद्यालय में स्टाफ और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। बृज लाल ने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-खमाड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा रामपुर में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से 12 सड़कों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि काशापाट जैसे दुर्गम क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की पहल महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार चांशल से काशापाट तक सड़क निर्माण की योजना से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बृज लाल ने कहा कि काशापाट में चार होमस्टे के पंजीकरण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने इसे दुर्गम क्षेत्रों में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि दिसंबर से गाय के दूध का खरीद मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा। बृज लाल के अनुसार पशुपालकों को हर महीने 10 तारीख से पहले उनके बैंक खातों में दूध की अदायगी की जाएगी। उन्होंने इसे पशुपालकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला बताया। बृज लाल ने भाजपा पर विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये की सहायता देने का दावा किया था, लेकिन उनके अनुसार यह राशि अभी तक प्रदेश में नहीं पहुंची है। उन्होंने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में की गई घोषणाओं पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई घोषणाएं बिना बजट के की गई थीं। बृज लाल ने सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसद ने रामपुर की जनता की समस्याएं सुनने के लिए कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि उस घोषणा का क्या हुआ। बृज लाल ने भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस पर निशाना साधने के बजाय अपने संगठन और अपने कुनबे पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांगड़ा: वीकेंड पर बिना मैच के भी दर्शकों से गुलजार हुआ धर्मशाला स्टेडियम, पर्यटकों की भीड़ से ठेले वालों की चांदी

05 Oct 2026

परौर में सालाना सत्संग संपन्न, डेढ़ लाख संगत ने सुने हुजूर जसदीप सिंह गिल के प्रवचन; पठानकोट-मंडी हाईवे पर लगा जाम

05 Oct 2026

लखनऊ में बढ़ता जा रहा गोमती का जलस्तर, फैजुल्लागंज क्षेत्र में कॉलोनी में बढ़ा पानी

05 Oct 2026

गुरुहरसहाए में रिटायर्ड सूबेदार का गांव पहुंचने पर ढोल-ढमाकों के साथ हुआ स्वागत

एक दिन में तीन एनएमजी रैक लोड कर फिरोजपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन

फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू

बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ

विज्ञापन

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन

राजस्थान: बस से अचानक उठा धुआं, फिर भड़की आग; 13 यात्रियों ने समय रहते बचाई जान

05 Oct 2026

उज्जैन: दशमी पर भस्म से सजे बाबा महाकाल, भांग से बनाया चंद्रमा और ॐ; दिव्य स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

05 Oct 2026

दिल्ली में वायरल गर्ल नीशू ने भी लगाया पिटाई का आरोप

04 Oct 2026

वर्ल्ड स्किल कॉम्पीटिशन: खंडवा के कोविद ने जीता रजत, अब पीएमओ से आया बुलावा; भारत को मिले 20 एक्सीलेंस अवार्ड

04 Oct 2026

कानपुर: अन्नू अवस्थी ने देव यात्रा निकाली, राजनीति की मन्नत मानी

04 Oct 2026

कानपुर: डॉ. गीता मिश्र स्मृति संगीत समारोह का हुआ आयोजन, तबला और गिटार के साथ कथक-भरतनाट्यम ने बांधा समां

04 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

04 Oct 2026

चरखी दादरी अनाज मंडी पहुंचे जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, बाजरा खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश

04 Oct 2026

कानपुर: जेठ के गाली देने पर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

04 Oct 2026

कानपुर: हाईवे पर ट्रकों का बेतरतीब तरीके से खड़ा होना बड़े हादसों को दे रहा दावत

04 Oct 2026

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

04 Oct 2026

चंबा में 'उड़नपरी' सीमा का जोरदार स्वागत

04 Oct 2026

जेएनयू में अनशन-धरने का सियासी रण शुरू

04 Oct 2026

शुक्लागंज: मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

04 Oct 2026

शुक्लागंज: उफनाई गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन लोगों की दुश्वारियां बरकरार

04 Oct 2026

शुक्लागंज: गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर रूक गई ट्रेन

04 Oct 2026

गाजियाबाद में बड़ी रामलीला कमेटी की ओर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया

04 Oct 2026

कानपुर में सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

04 Oct 2026

लोटस बुलेवर्ड में सुविधाओं के साथ अपनापन, बाहर की अव्यवस्था बनी परेशानी

04 Oct 2026

प्राचीन हनुमान मंदिर गऊशाला के संजय व्यास प्रधान बने

04 Oct 2026

दिल्ली में दृष्टिबाधित शतरंज चैंपियनशिप का समापन

04 Oct 2026

पितृ पक्ष में ऑटोमोबाइल, सर्राफा बाजार सुस्त

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed