फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi E-Taxi Scheme: 11 Youths to Get 50% Subsidy and ₹60,000 Monthly

मंडी के 11 युवाओं को मिलेगी ई-टैक्सी, सरकारी विभागों में अटैच होकर हर महीने कमाएंगे 60 हजार रुपये

Mon, 26 Oct 2026 02:10 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:10 PM IST
Mandi E-Taxi Scheme: 11 Youths to Get 50% Subsidy and ₹60,000 Monthly
हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत मंडी जिले के 11 युवाओं को ई-टैक्सी के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। इन युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही उनकी टैक्सियों को सरकारी विभागों के साथ अटैच किया जाएगा, जिसके बदले उन्हें हर महीने 60 हजार रुपये मिलेंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की छंटनी, ड्राइविंग स्किल टेस्ट और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 11 उम्मीदवार ई-टैक्सी खरीदने के लिए योग्य पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं की ई-टैक्सियों को सरकारी विभागों के साथ चार वर्षों के लिए अटैच किया जाएगा। इसके लिए हर महीने 60 हजार रुपये की दर निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि के बाद समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना भी रहेगी। इससे पहले जिले में चार ई-टैक्सियां सरकारी विभागों के साथ अटैच की जा चुकी हैं। योजना के तहत पहले से निजी ईंधन चालित टैक्सी चला रहे वाहन चालकों को भी अपनी टैक्सी को ई-टैक्सी में बदलने का अवसर दिया जा रहा है। ऐसे टैक्सी चालकों को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 40 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार, अब तक ऐसे छह टैक्सी चालकों ने आवेदन किया है। उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। आवेदन के बाद निर्धारित नियमों और पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इससे चयनित युवाओं को नियमित आय का अवसर मिल सकता है, जबकि मौजूदा टैक्सी चालकों को भी इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: पूर्णिमा पर भांग और रजत मुकुट से सजे बाबा महाकाल, भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन, आरती में उमड़े श्रद्धालु

26 Oct 2026

कानपुर: युवक को अगवा कर पीटने पहुंचा गैंगस्टर पिटा, क्षतिग्रस्त कर दी गई गाड़ी, तीन लोग घायल

25 Oct 2026

भंडारे में युवक ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत, घटना के बाद भाग निकला आरोपी

25 Oct 2026

कानपुर: मोतीझील में मन की बात सुनने जुटे युवा और महिलाएं

25 Oct 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में पैदल न्याय यात्रा का एलान

25 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा

25 Oct 2026

कानपुर: रामलीला मैदान में चला कैलाश खेर का जादू, झूमे श्रोता

25 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: डांडिया उत्सव का आयोजन, माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

25 Oct 2026

नोएडा में पंजाबी समाज की माता की चौकी और डांडिया नाइट का हुआ आयोजन, भक्ति और गरबा का संगम

25 Oct 2026

पलवल में गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

25 Oct 2026

पुरानी रंजिश में खूनी खेल, मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

25 Oct 2026

VIDEO: चुनरी मनोरथ में दिया यमुना संरक्षण का संदेश

25 Oct 2026

हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

25 Oct 2026

Meerut: पीएनबी खेल उत्सव 2026-27 की प्रतिस्पर्धाओं में हुए रोमांचक मुकाबले, ज़ोनल मैनेजर भी मैदान में उतरे

25 Oct 2026

आलापुर के ग्रामीण इलाके की कैसी तस्वीर? सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर कितना काम

25 Oct 2026

श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।

25 Oct 2026

आलापुर: अधिवक्ता वर्ग ने की योगी सरकार की तारीफ, कैशलेस इलाज की व्यवस्था पर जताई खुशी

25 Oct 2026

आलापुर: योगी सरकार के काम पर क्या बोले युवा, बताया इलाके में कितना विकास?

25 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई चाय...वृद्धा दुकानदार के छुए पैर

25 Oct 2026

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में ट्रेन में घुसने के लिए यात्रियों की लगी भीड़

25 Oct 2026

आलापुर की छात्राओं से सुरक्षा पर बात, योगी सरकार में महिला सुरक्षा पर कैसे हालात?

25 Oct 2026

आलापुर के व्यापारी योगी सरकार के काम से कितने संतुष्ट, पहले के मुकाबले कितनी बदली तस्वीर?

25 Oct 2026

देहरादून: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से गढ़वाली रामलीला का मंचन

25 Oct 2026

Meerut: डांडिया की मस्ती में झूमीं माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी क्रिएटिव ग्रुप की सदस्याएं

25 Oct 2026

Meerut: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने दूध खीर के प्रसाद का किया वितरण

25 Oct 2026

Meerut: भगवान महर्षि बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर काटा केक

25 Oct 2026

फ्री कश्मीर के नारे पर सांसद बर्क बोले- कश्मीर भारत का हिस्सा, हम इसका समर्थन नहीं करते

25 Oct 2026

रेलवे स्टेशन पर उतरते समय नीचे गिरा बुजुर्ग, हाथ-पैर कटे

25 Oct 2026

गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया हरियाणा पुलिस के लिए बना चुनौती

25 Oct 2026

फरीदाबाद एनआईटी तीन से गुरु रामदास के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed