{"_id":"6ac37c5a0ece38eef30528f3","slug":"video-mandi-cm-sukhu-to-hold-a-public-meeting-in-banandar-ladbharol-on-october-13-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: लडभड़ोल के बनांदर में 13 अक्तूबर को होगी सीएम सुक्खू की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: लडभड़ोल के बनांदर में 13 अक्तूबर को होगी सीएम सुक्खू की जनसभा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित जोगिंद्रनगर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री लडभड़ोल क्षेत्र के बनांदर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान क्षेत्र को सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई विकासात्मक सौगातें मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दो दिवसीय प्रवास को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह जोगिंद्रनगर में एसडीएम मनीश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को प्रोटोकॉल के तहत सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 अक्तूबर को डोहग स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां स्वागत के बाद सैंथल, चोकी और गोलवां होते हुए करीब दोपहर 12 बजे बनांदर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से लडभड़ोल क्षेत्र में मिनी सचिवालय, पुलिस थाना और हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के यातायात डिपो की मांग पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष विकास योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया के अनुसार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, वार्डों में एंबुलेंस सड़कों और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीएसपी कार्यालय की मांग भी रखी जाएगी। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विशाल जनसभा के साथ विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित हैं। बैठक में तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी, तहसीलदार लडभड़ोल डॉ. मुकुल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।