{"_id":"6a883583e35ba6bade04c9c5","slug":"video-mandi-apoorv-devgan-stated-that-ham-radio-is-an-effective-medium-for-rapid-communication-during-disasters-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: अपूर्व देवगन बोले- आपदा के समय त्वरित संचार का प्रभावी माध्यम हैम रेडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: अपूर्व देवगन बोले- आपदा के समय त्वरित संचार का प्रभावी माध्यम हैम रेडियो
हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में प्रशिक्षित हैम रेडियो ऑपरेटरों का मजबूत नेटवर्क तैयार करना आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा। यह बात उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को डीआरडीए सभागार मंडी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन कही। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में हैम रेडियो-आपातकालीन स्थितियों और आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के छह जिलों के 35 लाइसेंसधारी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के एंटीना, उनकी कार्यप्रणाली तथा एंटीना की ऊंचाई और दिशा का संचार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एमेच्योर रेडियो भारत (ऑस्कर इंडिया) से नीलकंठ चटर्जी, विल्किस वॉल्टर जैम्स और सयानी डे प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।