{"_id":"6ad882490200087ab30a376b","slug":"video-indian-army-tiger-division-1064-km-cycling-expedition-infantry-day-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: 1064 किलोमीटर साइकिल चलाकर सैनिकों ने वीर जवानों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: 1064 किलोमीटर साइकिल चलाकर सैनिकों ने वीर जवानों को किया नमन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:43 PM IST
Link Copied
भारतीय सेना के जवानों ने 80वें इन्फैंट्री दिवस के उपलक्ष्य में 1064 किलोमीटर लंबा साइकिलिंग अभियान चलाकर देश के वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया। टाइगर डिवीजन के तत्वावधान में द डोगरा रेजिमेंट की 7वीं बटालियन की ओर से आयोजित यह अभियान 10 से 27 अक्तूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत जवानों ने जम्मू के दमाना मिलिट्री स्टेशन से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू तक साइकिल से सफर किया। इसके बाद जवानों का 26 इन्फैंट्री डिवीजन के मुख्यालय, सतवारी कैंट लौटने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान में शामिल जवानों ने जम्मू, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए कठिन चढ़ाइयों, खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण सड़कों का सामना किया। इस दौरान जवानों ने शारीरिक सहनशक्ति, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। 1064 किलोमीटर का यह सफर केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि सैनिकों के समर्पण और सामूहिक प्रयास का भी प्रतीक रहा।
साइकिलिंग अभियान का उद्देश्य वीर सैनिकों के बलिदान को याद करने के साथ स्थानीय लोगों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और युवाओं से संवाद स्थापित करना भी रहा। यात्रा के दौरान जवानों ने विभिन्न स्थानों पर लोगों से बातचीत की और भारतीय सेना की भूमिका तथा अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी देकर युवाओं को जागरूक किया।
इस पहल के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करने और उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। अभियान ने सेना और आम नागरिकों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के साथ वीर सैनिकों के योगदान को याद करने का संदेश भी दिया।
अभियान में ये सैनिक रहे शामिल
इस साइकिलिंग अभियान में एसएम/एच/कैप्टन धर्म सिंह, एसएम/एच/कैप्टन एनसी लगवाल, सूबेदार राजू राम चंदेल, राम सिंह जरयाल, कश्मीर सिंह, रूप सिंह, श्याम जसवाल, एनके मेहता, डीसी ठाकुर, जगदीश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, दुर्गा दास, शोभा राम, नरेंद्र कुमार और यादव सिंह शामिल रहे। इनके अलावा हवलदार गुर सिंह, ओम प्रकाश, पवन मेहता और कुलदीप सिंह ने भी अभियान में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।