{"_id":"6ad860e0b0babacb9d085dff","slug":"video-governor-kavindra-gupta-civic-reception-jogindernagar-mandi-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: जोगिंदर नगर में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का नागरिक अभिनंदन, स्वागत के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जोगिंदर नगर में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का नागरिक अभिनंदन, स्वागत के लिए उमड़े लोग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:21 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के स्वागत के लिए बुधवार को मंडी जिले के जोगिंदर नगर में लोगों की भीड़ जुटी। राज्यपाल के दूसरी बार क्षेत्र में पहुंचने पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान शहर के लक्ष्मी बाजार में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्यपाल का काफिला जिला कांगड़ा से मंडी की ओर जाते समय जोगिंदर नगर पहुंचा। यहां रोटरी क्लब कार्यालय के बाहर विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की पुत्रवधू और जिला भाजपा संगठन की सदस्य मेघना ठाकुर ने की। उनके साथ रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया और पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया भी मौजूद रहे।
नागरिक अभिनंदन में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय कारोबारियों ने भाग लिया। लोगों ने राज्यपाल का स्वागत कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
जोगिंदर नगर पहुंचने से पहले मंडी और कांगड़ा जिले की सीमा के समीप घट्टा में जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिलाधीश अपूर्व देवगन, एसडीएम मनीष चौधरी और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
नागरिक अभिनंदन के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने जोगिंदर नगर के लोगों की मेहनत और क्षेत्र की विशेषताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर मेहनतकश लोगों की धरती है।
राज्यपाल ने बताया कि वह कुछ महीने पहले भी जोगिंदर नगर आए थे और उस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात हुई थी। क्षेत्र के लोगों से दोबारा मिलने का अवसर मिलने पर उन्होंने खुशी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।