{"_id":"68c277b78b21b031130bee53","slug":"video-national-president-of-youth-congress-uday-bhanu-chib-reached-kullu-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब पहुंचे कुल्लू, बोले-आपदा के लिए अवैज्ञानिक निर्माण जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब पहुंचे कुल्लू, बोले-आपदा के लिए अवैज्ञानिक निर्माण जिम्मेदार
जिला कुल्लू के साथ पूरे प्रदेश में आपदा आने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विभाग जिम्मेदार है। यह बात युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने सड़कों को बनाने का काम ठीक से नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फोरलेन निर्माण का काम अवैज्ञानिक तरीके से किया गया है। यही कारण है कि प्रदेश के पहाड़ कच्चे हो गए हैं जो बरसात में नीचे आ गए हैं। इस कारण प्रदेश में मानव क्षति के साथ मवेशियों की भी जान गई। जबकि लोगों के घर, जमीन और बागीचे तबाह हो गए हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने केंद्र सरकार को संभव मदद करने की मांग की है उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश आकर जो 1500 करोड़ रुपये देने का एलान किया है वह इस आपदा के सामने ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उन्होंने कहा कि ऐसे में केंद्र सरकार को प्रदेश की खुलकर मदद करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।