Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Essay writing and quiz competitions held on voter awareness

Kullu News: मतदाता जागरूकता पर हुई निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Thu, 12 Nov 2026 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Essay writing and quiz competitions held on voter awareness
स्वीप कार्यक्रम के तहत लाहौल-स्पीति क्षेत्र के 65 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें लाहौल विस क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कुल 65 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और भावी मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व को समझाना भी था। प्रतियोगिताओं को जूनियर और वरिष्ठ वर्गों में बांटा गया। जूनियर वर्ग की निबंध लेखन प्रतियोगिता में 24 और प्रश्नोत्तरी में 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग की दोनों प्रतियोगिताओं में छह-छह विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के विद्यार्थी इनमें शामिल हुए। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए 23 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। विद्यार्थियों के चुनाव संबंधी ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग दस प्रतिभागियों का चयन विशेषज्ञ समिति करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed