{"_id":"6adaf28107ab1d19e0043247","slug":"video-kullu-dussehra-third-day-deities-temporary-camps-worship-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा: तीसरे दिन भी देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा: तीसरे दिन भी देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:07 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में विराजमान देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह करीब छह बजे से विभिन्न शिविरों में ढोल-नगाड़ों, शहनाई और करनाल की गूंज के बीच पारंपरिक देव रीति-रिवाजों का निर्वहन किया गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज से पूरा ढालपुर मैदान भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
दशहरा उत्सव के तीसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में शुरू हो गई। श्रद्धालु अपने-अपने आराध्य देवता के शिविर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करते नजर आए। अलग-अलग शिविरों में बारी-बारी से पूजा-पाठ का क्रम चलता रहा।
इस दौरान ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों ने उत्सव के पारंपरिक स्वरूप को जीवंत बनाए रखा। देव समाज के लोगों ने अपनी परंपराओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए।
शुक्रवार सुबह आनी और निरमंड क्षेत्र के देवी-देवताओं के शिविरों में विशेष नजारा देखने को मिला। यहां सुबह से ही पूजा-अर्चना और पारंपरिक धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। देव परंपराओं से जुड़े अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालु अपने देवी-देवताओं के दर्शन करते रहे।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस वर्ष जिला भर से 312 देवी-देवता पहुंचे हैं। ढालपुर मैदान में इनके लिए अलग-अलग अस्थायी शिविर बनाए गए हैं, जहां देवी-देवता विराजमान हैं।
उत्सव के तीसरे दिन भी इन शिविरों में पूजा-पाठ और पारंपरिक धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। कुल्लू दशहरा अपनी अनूठी देव संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं के लिए जाना जाता है। उत्सव के दौरान देवी-देवताओं की भागीदारी और पारंपरिक अनुष्ठान इसकी सांस्कृतिक पहचान को विशेष बनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।