{"_id":"6ad9a786643c4d2dd50ef9cb","slug":"video-kullu-dussehra-deities-visit-lord-raghunath-temporary-camp-2026-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरने पहुंच रहे देवी-देवता, ढोल-नगाड़ों से गूंजा ढालपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरने पहुंच रहे देवी-देवता, ढोल-नगाड़ों से गूंजा ढालपुर
Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:34 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दूसरे दिन वीरवार सुबह से भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में देवी-देवताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। दशहरा उत्सव के दौरान जिलेभर से आए देवी-देवता हर दिन बारी-बारी भगवान रघुनाथ के शिविर में हाजिरी भर रहे हैं।
इस दौरान देवी-देवता अपने हरियानों और देवलुओं के साथ शिविर में पहुंच रहे हैं। यहां भगवान रघुनाथ के समक्ष शीश नवा कर अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। देवताओं के आगमन के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में देवी-देवताओं की हाजिरी की परंपरा विशेष महत्व रखती है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए देवी-देवता अपने देवलुओं और हरियानों के साथ इस धार्मिक परंपरा में भाग लेते हैं।
देवताओं के शिविर पहुंचने पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान श्रद्धालुओं को कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलती है।
कुल्लू दशहरा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जिले की विशिष्ट देव संस्कृति और पारंपरिक विरासत का प्रतीक भी है। भगवान रघुनाथ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए देवी-देवताओं का उनके अस्थाई शिविर में पहुंचना इस आयोजन की खास पहचान है। उत्सव के दूसरे दिन भी यह परंपरा जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।