{"_id":"6accab5b6bf1ed47b90fce87","slug":"video-kullu-district-level-student-cultural-competition-october-12-13-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक स्पर्धा में हुनर दिखाएंगे 350 विद्यार्थी, कुल्लू में आज से दो दिवसीय आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक स्पर्धा में हुनर दिखाएंगे 350 विद्यार्थी, कुल्लू में आज से दो दिवसीय आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:11 PM IST
Link Copied
जिले में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन 12 और 13 अक्तूबर को शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के करीब 350 विद्यार्थी भाग लेंगे।
स्पर्धा के दौरान विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी कला को निखारने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग स्कूलों से पहुंचने वाले विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने का प्रयास करेंगे।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि इस तरह की स्पर्धाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और हुनर मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपनी रुचि और प्रतिभा को निखार सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।