Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu Developmental issues in children to be identified early; Sadar MLA inaugurates the Early Intervention Centre in Kullu
{"_id":"6acca4c0869312b8ed02a045","slug":"video-kullu-developmental-issues-in-children-to-be-identified-early-sadar-mla-inaugurates-the-early-intervention-centre-in-kullu-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते होगी पहचान, सदर विधायक प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र कुल्लू का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते होगी पहचान, सदर विधायक प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र कुल्लू का किया शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:43 PM IST
Link Copied
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र के अंतर्गत प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र को शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ सोमवार को सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया। इस प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का उद्देश्य बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है। केंद्र के शुभारंभ से जिले में दिव्यांग बच्चों और विकास संबंधी विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए पुनर्वास एवं सहायता सेवाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार, रेडक्रॉस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र स्थापित होने से अब बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की पहचान समय पर होगी और थेरेपी सेवाओं की मदद से उनका निदान भी किया जाएगा, ताकि बच्चा एक स्वस्थ जीवन यापन कर सके। प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र न होने से पूर्व में बच्चे में विकास संबंधी विकारों का पता नहीं लग पता था, जो भविष्य में उसके लिए बड़ी समस्या बन जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हर बच्चे का समान विकास संभव हो सकेगा। इस दौरान उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा, एडीएम सुरजीत सिंह राठौर और रेडक्रॉस सचिव चंद्रकेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।