{"_id":"6aec7f530a593636f303ffde","slug":"video-sunil-sharma-bittu-said-hamirpur-should-get-cbse-and-hp-board-schools-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुनील शर्मा बिट्टू बोले- हमीरपुर को मिले सीबीएसई और एचपी बोर्ड के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील शर्मा बिट्टू बोले- हमीरपुर को मिले सीबीएसई और एचपी बोर्ड के स्कूल
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (एचपी बोर्ड) हमीरपुर का वार्षिक समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। प्रदेश के कई स्कूलों को सीबीएसई के अधीन किया जा रहा है। हमीरपुर शहर के पुराने बाल स्कूल को सहशिक्षा संस्थान बनाकर सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। वहीं, पुराने कन्या स्कूल को एचपी बोर्ड के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को मंजूरी दी। इससे शहर और आसपास के विद्यार्थियों को सीबीएसई के साथ एचपी बोर्ड से पढ़ाई करने का विकल्प मिला है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी,पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, समूह गान व अन्य प्रस्तुतियां दीं। स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, राकेश वर्मा, प्रधानाचार्य दीप्ति राणा, कांग्रेस नेता राजेश आनंद सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।