{"_id":"69fd988eea0c82ecaa0d6f85","slug":"video-hamirpur-congress-backed-jwala-thakur-stakes-claim-for-the-uhl-district-council-seat-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जिला परिषद ऊहल से कांग्रेस समर्थित ज्वाला ठाकुर ने ठोकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जिला परिषद ऊहल से कांग्रेस समर्थित ज्वाला ठाकुर ने ठोकी दावेदारी
जिला परिषद वार्ड ऊहल से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ज्वाला ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा भी उनके साथ रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद ज्वाला ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि विधायक कैप्टन रंजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि ज्वाला ठाकुर एक मजबूत और जमीनी उम्मीदवार हैं, इसी वजह से पार्टी ने उन्हें समर्थन दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।