{"_id":"6936ac797840e8ad98015b63","slug":"video-chamba-annual-convocation-ceremony-of-swami-shri-rajeshwaranand-bharati-nursing-training-institute-kakira-held-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित
स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में वार्षिक दीक्षांत समारोह हुआ। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा भटियात विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र के में बेहतर कार्य कर रहा है तथा संस्थान द्वारा संचालित मल्टी स्पेसलिटी अस्पताल द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इस संस्थान में नर्सिंग की स्नातकोत्तर कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सा सेवा से जुड़ा पेशा मानवीय सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है उन्होंने प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्ति की कि यहां से पास होने वाले सभी प्रशिक्षित पेशेवर प्रदेश, देश और दुनिया के कोने कोने में इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान को 40 हजार रुपए देने की घोषणा की। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने वार्षिक दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया । इसके पश्चात संस्थान की प्रधानाचार्य व ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का विधिवत स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट संस्थान की प्रधानाचार्य डॉक्टर कांता अजय कुमार ने प्रस्तुत करते हुए संस्थान द्वारा अर्जित उपलब्धियां बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।