{"_id":"6a5c9159f834e3521a065229","slug":"video-primary-teachers-nyay-yatra-bilaspur-to-shimla-july-2026-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्राथमिक शिक्षक संघ की 'न्याय यात्रा' नौवें दिन बिलासपुर से शिमला रवाना, 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में होगा महाधरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्राथमिक शिक्षक संघ की 'न्याय यात्रा' नौवें दिन बिलासपुर से शिमला रवाना, 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में होगा महाधरना
प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से 25 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली जा रही 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा' रविवार को नौवें दिन बिलासपुर से शिमला के लिए रवाना हो गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा के गृह जिला बिलासपुर में यात्रा का शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, मिड-डे मील वर्कर्स और मल्टी टास्क वर्कर्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए तथा शिक्षकों की मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
यात्रा के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि संगठन न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम का विरोध कर रहा है और लंबे समय से लंबित 25 सूत्रीय मांगों को लेकर यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों को छठे वेतन आयोग का एरियर अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा महंगाई भत्ते (डीए) की कई किस्तों का भुगतान भी लंबित है।
उन्होंने कहा कि दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने पर मिलने वाला हायर ग्रेड पे भी समाप्त कर दिया गया है, जिससे प्राथमिक शिक्षकों में भारी नाराजगी है। सरकार से इन सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।
रमेश शर्मा ने बताया कि न्याय यात्रा 25 जुलाई को पैदल शिमला पहुंचेगी। इसके अगले दिन 26 जुलाई को ऐतिहासिक चौड़ा मैदान, शिमला में प्रदेशभर के शिक्षकों की भागीदारी से विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा और शिक्षकों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।