{"_id":"6aff1651b1ae4b721e0a1826","slug":"video-sonipat-a-platform-for-young-talent-skills-showcased-across-various-disciplines-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सजा युवा प्रतिभाओं का मंच, विभिन्न विधाओं में दिखा हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: सजा युवा प्रतिभाओं का मंच, विभिन्न विधाओं में दिखा हुनर
सोनीपत। लोक संस्कृति के रंग, गीत-संगीत की स्वर लहरियां, नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक संदेश और चित्रकला में उभरती रचनात्मकता। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में शुरू हुए दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव में जिले के युवाओं ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में 485 युवा छह अलग-अलग विधाओं की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
महोत्सव का शुभारंभ सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। इस वर्ष महोत्सव की थीम ''''नशा मुक्त युवा, विकसित भारत'''' रखी गई है। प्रतियोगिताओं में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक गीत, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक वाद्य संगीत, कविता लेखन और चित्रकला को शामिल किया गया है। इन विधाओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। इससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व का भी विकास होता है। युवाओं को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के साथ संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सहेजकर रखना चाहिए। महोत्सव की थीम के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। जिला से राष्ट्रीय स्तर तक मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर कैबिनेट ने कहा कि जिला युवा महोत्सव के विजेता राज्य स्तर और राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनीपत के युवा अपनी कला और मेहनत से जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि जिला युवा महोत्सव युवाओं को कला, संस्कृति और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच दे रहा है। नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार, रिश्तों और बच्चों के भविष्य को भी प्रभावित करता है। ऐसे में युवाओं को अपनी ऊर्जा कौशल विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों में लगानी चाहिए। जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल, प्रो. राजकला, नगराधीश सिमरन, भाजपा महामंत्री तरुण देवीदास,मेजर संजय श्योराण भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।