{"_id":"68ef76e356e0a790fa0a3f90","slug":"video-sanitation-workers-protest-in-sonipat-over-adgp-suicide-case-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में एडीजीपी आत्महत्या मामले में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में एडीजीपी आत्महत्या मामले में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। कर्मचारी वहां से जुलूस निकालते हुए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक पहुंचे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि एडीजीपी के निधन ने एक बार फिर संस्थानों के अंदर जाति आधारित भेदभाव को उजागर कर दिया है। इस मामले में एडीजीपी की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए।
जिला प्रधान राजाभाई ने कहा कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में सरकार कोताही बरत रही है। जान बूझकर उनके परिवार की मांगों को गंभीरता नहीं ले रही है।
सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह आरोपी अधिकारियों को तुरंत निलंबित करे और मामले की निष्पक्ष जांच कराए। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।