Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Elderly woman murdered in Sonipat’s Gharwal village with the intent to rob; she lived alone at home.
{"_id":"6b016a9fd7c3d3413b0a3f88","slug":"video-elderly-woman-murdered-in-sonipats-gharwal-village-with-the-intent-to-rob-she-lived-alone-at-home-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के घड़वाल गांव में लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में अकेली रहती थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के घड़वाल गांव में लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में अकेली रहती थी महिला
घड़वाल गांव में लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला सरोज (65) की हत्या कर दी गई। महिला के कान की बालियां, गले का ओम, नाक का कोका और मोबाइल फोन गायब है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। महिला घर में अकेली रहती थी। उनका बेटा रिंकू सोनीपत में रेलवे में डाक विभाग में नौकरी करता है।
आसपास के लोगों ने परिजनों को महिला का शव घर में बेड पर पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
महिला के देवर बिजेंद्र ने बताया कि सरोज शाम को खाना खाकर घर पर सोई थी। वह घर का दरवाजा अंदर से बंद करती थी। सुबह के समय उनके घर का दरवाजा खुला था। सुबह सरोज घर से बाहर नहीं दिखाई दी तो आसपास के लोगों ने अंदर जाकर देखा। सरोज बेड पर पड़ी हुई थी। उसके कान से बालियां और अन्य आभूषण गायब थे। उनकी गर्दन पर भी निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है की लूट के इरादे से उनकी हत्या की गई है। डीसीपी विक्रांत भूषण ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिली थी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।