{"_id":"6afa1a580ee68e6f270f5392","slug":"smog-tower-becomes-operational-rohtak-news-c-17-roh1019-954407-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 5 माह बाद शुरू हुआ स्मॉग टावर, लोगों को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 5 माह बाद शुरू हुआ स्मॉग टावर, लोगों को राहत की उम्मीद
विज्ञापन
31 : अमर उजाला सिटी में 10 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित खबर।
- फोटो : samvad
रोहतक। शहर के गोहाना अड्डा पर लगा स्मॉग टावर रविवार को पांच माह बाद शुरू हो गया। टावर चालू होने से लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। यह मुद्दा अमर उजाला के 10 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
गोहाना अड्डा के दुकानदार राहुल सपड़ा ने कहा कि स्मॉग टावर बंद होने से धूल और प्रदूषण बढ़ गया था। दुकानों पर धूल जम जाती थी और ग्राहकों को भी परेशानी होती थी। टावर चालू होने से कुछ राहत मिलेगी। दुकानदार हरीश तलवार ने कहा कि टावर लंबे समय से बंद था। कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब चालू होने से अच्छा लगा है
दुकानदार अमित ढल ने कहा कि प्रदूषण के कारण सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। टावर चालू रहने से आसपास की हवा साफ रहेगी। दुकानदार मनोज ने कहा कि नगर निगम को टावर की नियमित सर्विस करानी चाहिए, ताकि यह बार-बार बंद न हो।
विज्ञापन
-- -- -- --
नगर निगम दो-तीन माह में सर्विस कराएगा तो यह ठीक बना रहेगा। टावर को सुचारू रूप से चलाने के लिए निगम अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
-कपिल नागपाल, नगर पार्षद।
-- -- -- --
तकनीकी कारण से टावर चालू नहीं हुआ था। इसे ठीक कराया गया है। टावर की सर्विस का काम समय पर कराई जाएगी ताकि लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती रहे।
- सत्येंद्र दुहन, नगर निगम आयुक्त ।
-- -- -- -- -- -- -- -- --

31 : अमर उजाला सिटी में 10 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित खबर।- फोटो : samvad