{"_id":"68d10e60f9880bdcc00039fb","slug":"video-bhupinder-singh-hooda-slam-abhay-chautala-in-rohtak-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय चौटाला पर बोला हमला, कहा- रोहतक जेल से चलती थी इनेलो राज में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय चौटाला पर बोला हमला, कहा- रोहतक जेल से चलती थी इनेलो राज में सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को रोहतक के डी-पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में इनेलो नेता अभय चौटाला पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला रोहतक में होने वाली इनेलो की रैली में यह बताएं कि महम में क्या कांड हुआ था और वहां कौन किसकी वर्दी पहनकर गया था।
25 सितंबर को ताऊ देवीलाल जयंती के अवसर पर इनेलो रोहतक की नई अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित करने जा रही है। इसके लिए अभय चौटाला पिछले एक सप्ताह से रोहतक में सक्रिय हैं और लगातार भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सियासी हमले कर रहे हैं। जवाब में हुड्डा ने कहा कि वह व्यक्तिगत आरोपों से बचना चाहते हैं, लेकिन इनेलो को अपनी रैली में ताऊ देवीलाल जयंती के बहाने उपलब्धियां गिनानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि इनेलो ने किसानों से वादा किया था कि 'न मीटर रहेगा, न मीटर रीडर', लेकिन फिर किसानों पर गोलियां क्यों चलवाई गईं?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।