Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Police conduct anti-drug search operation in Dharuhera; CIA, dog squad, and local police inspected sensitive areas
{"_id":"6ac1dec7f394edcd7407bf6c","slug":"video-police-conduct-anti-drug-search-operation-in-dharuhera-cia-dog-squad-and-local-police-inspected-sensitive-areas-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ धारूहेड़ा में पुलिस का सर्च अभियान; सीआईए, डॉग स्क्वॉड और थाना पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ धारूहेड़ा में पुलिस का सर्च अभियान; सीआईए, डॉग स्क्वॉड और थाना पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की जांच
नशे के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने रविवार को धारूहेड़ा क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में सीआईए धारूहेड़ा, डॉग स्क्वॉड और थाना धारूहेड़ा पुलिस की संयुक्त टीमों ने टाउन पार्क के पास, नंदरामपुर बास रोड समेत कई संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर जांच की।
थाना प्रभारी निरीक्षक फूल कुमार, सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा और पुलिस टीमों ने अलसुबह संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की तलाशी ली। इस दौरान प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद से नशीले पदार्थों को तलाशा गया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा रहा।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर डायल-112 या हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।