{"_id":"68a2ddde43d5da6b4e08304d","slug":"video-rain-in-panipat-2025-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में जमकर बरसे बादल, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को बदरा जमकर बरसे। शहर से लेकर गांवों तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद खेतों में पानी जमा होने पर धान उत्पादक किसानों ने राहत ली। सबसे अधिक पानीपत शहर में 15 एमएम बारिश दर्ज की। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंंटे बारिश का अनुमान जताया है।
सोमवार सुबह एक साथ मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा आए और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह साढ़े आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। यह करीब एक घंटे तक चली। शहर समेत गांवों में भी कई जगहों पर जलभराव बन गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, खेतों में पानी आने के बाद धान उत्पादक किसानों ने राहत की सांस ली। परढाना गांव के रिंकू और अजमेर ने बताया कि धान के खेत में ट्यूबवेल का पानी नहीं रुक रहा था। बारिश आने के बाद खेतों में पानी रुक गया। इससे धान की बढ़वार तेज होगी। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को सुबह से बारिश हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।