{"_id":"6b035169a211856e1e0f33df","slug":"cricket-tournament-featuring-16-teams-begins-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-143995-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 16 टीमों का क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 16 टीमों का क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन
विजेता को 11 हजार और उपविजेता को मिलेंगे 7100 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। जूनियर शहीद भगत सिंह क्लब भरेली की ओर से रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें बरवाला, भरेली, भगवानपुर, बतौड़, मोली, नग्गल, जलौली, कक्कड़ माजरा, बुंगा और टिब्बी सहित कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट के सभी मुकाबले हर शनिवार और रविवार को क्रिकेट ग्राउंड भरेली में खेले जाएंगे। नॉकआउट आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
टूर्नामेंट का उद्घाटन भरेली के सरपंच अमन राणा और शहीद भगत सिंह क्लब के प्रधान परविंदर बेनीवाल ने किया। इस मौके पर सोहन, सुखविंदर टिवाना, जितेंद्र, मुकेश, लक्खी, प्रिंस सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।