Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Tight security in Karnal ahead of Amit Shah's proposed visit; patients heading to the hospital face increased difficulties.
{"_id":"6aec4e706657e01d8300af95","slug":"video-tight-security-in-karnal-ahead-of-amit-shahs-proposed-visit-patients-heading-to-the-hospital-face-increased-difficulties-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर करनाल में सख्त सुरक्षा, अस्पताल जाने वाले मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर करनाल में सख्त सुरक्षा, अस्पताल जाने वाले मरीजों की बढ़ी परेशानी
करनाल। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर करनाल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शहर के प्रमुख रास्तों पर पुलिस की तैनाती के बीच आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर पैदल आने-जाने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी जिला नागरिक अस्पताल जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है।
अस्पताल चौक के आसपास पुलिस ने रास्तों पर सख्ती कर रखी है। यहां से अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी रोका जा रहा है। बीमार मरीजों और दिव्यांगों को भी पैदल निकलने की अनुमति नहीं मिलने से उन्हें काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों की तलाश करनी पड़ रही है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद हैं और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा इंतजामों के बीच आम नागरिकों, खासकर अस्पताल जाने वाले मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों को काफी देर तक रास्ते खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।