फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Athlete Nitesh won a gold medal in the SL3 badminton category at the Para Asian Games.

करनाल: पैरा एशियन गेम्स में बैडमिंटन की एसएल तीन श्रेणी में खिलाड़ी नीतेश ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM IST
Karnal: Athlete Nitesh won a gold medal in the SL3 badminton category at the Para Asian Games.
करनाल। जापान के आइची प्रान्त और नागोया शहर में खेले जा रहे पैरा एशियन गेम्स में जिले के खिलाड़ी नीतेश ने एसएल तीन की श्रेणी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल में उनका मुकाबला भारत के ही खिलाड़ी प्रमोद भगत से हुआ था। जिसमें उन्होंने 21-16 के स्कोर से जीत अपने नाम की। नीतेश के स्वर्ण पदक जीतने के उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। नीतेश ने प्रतियोगिता की शुरुआत दोहरी सफलता के साथ की थी। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में अपनी महिला साथी थुलसिमाथी मुरुगेसन के साथ मिश्रित युगल में विपक्षी टीम को 21-18 से धूल चटाकर टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीत था। साथ में नीतेश ने एकल श्रेणी में भी दक्षिण कोरिया के मजबूत खिलाड़ी जू डोंग-जाए को सीधे सेटों में 21-15 से शिकस्त देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनका सामना भारत के ही खिलाड़ी उमेश कुमार से हुआ। जिसमें उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को एक भी अंक अपने नाम करने का मौका नहीं दिया। बेहद रोमांचक भरे मुकाबले में नीतेश ने उमेश कुमार को 21-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां सेमीफाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया के इमरान मुहम्मद अली को सीधे सेटों में 21-19, 21-16 से हराया और फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतेश के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि नीतेश हमें अपने बेटे पर काफी गर्व है। उन्होंने बताया कि इसे पहले नीतेश ने पैरा एशियन गेम्स में रजत व कांस्य पदक अपने नाम किया था और इस बार उन्होंने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि नीतेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया था। उसके बाद से नीतेश ने एशियन गेम्स के लिए तैयारी शुरु कर दी थी। उन्होंने बताया कि नीतेश हैदराबाद में प्रशिक्षण लेते है। उन्होंने बताया कि मिश्रित युगल में नीतेश ने रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने बताया कि जब नीतेश रुड़की में अपनी आईआईटी की पढ़ाई कर रहे थे, तो वह उस समय फुटबॉल के खिलाड़ी थी, लेकिन दुर्घटना में पांव गवाने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 2014 में आईआईटी मंडी से पढ़ाई की। उनका खेल विभाग में 2019 में चयन हुआ। उन्होंने बताया कि नीतेश ने 2016 में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अपने नाम किया था और उसके बाद से उनका आत्मविश्वास बढ़ गया और उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इस समय नीतेश करनाल के कर्ण स्टेडियम में बतौर बैडमिंटन कोच कार्य कर रहे हैं। विदित हो कि नीतेश कुमार ने पेरिस पैरा ओलंपिक में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इस मुकाम को पाकर वह पेरिस पैरालंपिक (2024) में एसएल थ्री श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। नीतेश की उपलब्धियां - वर्ष 2016 में नीतेश ने पहली बार नेशनल में कांस्य पदक जीता। - 2017 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। - 2018 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया। - 2019 व 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत व कांस्य पदक पाया। - वर्ष 2023 स्पेन ओपन लेवल-दो के डबल मुकाबले में कांस्य पदक जीता। - वर्ष 2024 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: अयोध्या में आस्था और उपेक्षा का संगम, हनुमान मंदिर के द्वार पर कूड़े का ढेर

23 Oct 2026

Video: लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में पहली बार मतदान कर उत्साहित दिखीं श्रुति, आयशा और बीनू

23 Oct 2026

VIDEO: मैनपुरी के घिरोर में प्रत्याशी के प्रचार बोर्ड पर विवाद, शिकायत के बाद प्रशासन ने हटवाए बोर्ड

23 Oct 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव की वोटिंग धीमी, सुबह 10 बजे तक स्नातक सीट पर 80 और शिक्षक सीट पर 22 वोट पड़े

23 Oct 2026

औरैया के बिधूना में सनसनीखेज वारदात, घर में चारपाई से बंधी मिली वृद्ध महिला की लाश

23 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: मतदान केंद्र परिसर में सपा प्रत्याशी के बयान देने पर हंगामा, भाजपा समर्थकों से हुई नोकझोंक

23 Oct 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सभी मान्य आईडी स्वीकार करने के निर्देश

23 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: एत्मादपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, अधिकारियों ने लिया जायजा

23 Oct 2026

VIDEO: मैनपुरी में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 25 केंद्रों पर 14 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

23 Oct 2026

VIDEO: गोवर्धन में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1300 से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

23 Oct 2026

VIDEO: क्या मुद्दा, क्या सोच...एमएलसी चुनाव के लिए शुरू हुई वोटिंग, एटा के मतदाता ये बोले

23 Oct 2026

एमपी: दमोह में देसी शराब पीने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर; बंडा कांड के बाद भी सवाल

23 Oct 2026

लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे : डीसीपी अर्पित विजय वर्गीय ने दी आगे की कार्यवाही के बारे में जानकारी

23 Oct 2026

लखनऊ: स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू, तेलीबाग के सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल बना केंद्र

23 Oct 2026

रायबरेली: शिक्षक और स्नातक एमएलसी के लिए वोटिंग शुरू, धीमी है मतदान की रफ्तार

23 Oct 2026

कानपुर के शास्त्री नगर शिव मंदिर में चोरी, टोपी पहने चोर ने तोड़ा दानपात्र

23 Oct 2026

शिमला: संजौली में देर रात जमकर हंगामा, पुलिस की गाड़ी रोकने पर भिड़े युवक; मारपीट तक पहुंचा मामला

23 Oct 2026

अबोहर में मारे गए अजय कुमार की मां और बहन विधानसभा सदन के बाहर धरने पर बैठीं

बुजुर्गों की जुबानी, कुल्लू दशहरा की कहानी: कभी घर से राशन और बिस्तर लेकर आते थे देव समाज के लोग

23 Oct 2026

शुक्रवार सुबह माता चिंतपूर्णी को लगाया गया भोग, सुबह की आरती और कंजक पूजन के करें दर्शन

23 Oct 2026

लखनऊ: शहर में लगा विवादित पोस्टर, अखिलेश यादव पर साधा गया निशाना

23 Oct 2026

कुल्लू: सलमान अली के गीतों पर झूमे दर्शक, विक्की राजटा ने पहाड़ी गीतों से बांधा समां

23 Oct 2026

राजस्थान में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, 24 अक्टूबर से बारिश और ओलों का अलर्ट

23 Oct 2026

बाराबंकी: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू

23 Oct 2026

लखनऊ: विधान परिषद चुनावों के लिए लखनऊ में बने केंद्रों पर मतदान हुआ शुरू

23 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी चुनाव: मतदान हुआ शुरू, 2.30 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

23 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान शुरू, मांट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

23 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

23 Oct 2026

बिहार में नवंबर में भी गर्मी का असर

23 Oct 2026

अयोध्या: पुरानी पेंशन बहाली की मांगों के बीच शिक्षकों ने शुरू किया मतदान, बनाए गए हैं 15 केंद्र

23 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed