Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
HKRN employees on strike at Karnal Civil Hospital; patients inconvenienced as operations remain stalled for an hour and a half
{"_id":"6b012ac63c4f890a87005143","slug":"video-hkrn-employees-on-strike-at-karnal-civil-hospital-patients-inconvenienced-as-operations-remain-stalled-for-an-hour-and-a-half-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन कर्मचारियों की हड़ताल, डेढ़ घंटे से ठप पड़े कामकाज से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन कर्मचारियों की हड़ताल, डेढ़ घंटे से ठप पड़े कामकाज से मरीज परेशान
नागरिक अस्पताल में शनिवार को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। सुबह करीब नौ बजे से कर्मचारी करीब डेढ़ घंटे से अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं।
इसका सीधा असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। पर्ची बनाने से लेकर मरीजों से जुड़े कई जरूरी काम इन्हीं कर्मचारियों के जिम्मे हैं। ऐसे में पर्ची काउंटर पर कामकाज प्रभावित होने के कारण मरीज डॉक्टरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। हर महीने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस संबंध में पहले भी अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आउटसोर्सिंग हेल्थ स्टाफ मंच की ओर से जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी को दिए गए पत्र में बताया गया कि अस्पताल में करीब 180 एचकेआरएन कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग की 13 मई 2025 की संविदा कर्मचारी नीति का हवाला देते हुए कहा कि इसके तहत कर्मचारियों को हर महीने सात तारीख तक वेतन सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई थी।
पत्र के अनुसार, कर्मचारियों को 17 नवंबर को आश्वासन दिया गया था कि दो दिन के भीतर वेतन नहीं आने पर वे अपने हक के लिए आंदोलन कर सकते हैं। इसके बावजूद वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने 20 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। त्योहारों के समय भी उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से जल्द वेतन जारी करवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।