Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increase in early-age marriages

Karnal News: छोटी उम्र में बढ़े विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Increase in early-age marriages
करनाल। बाल विवाह रोकने के लिए कानून और जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद जिले में कम उम्र में शादी पर अंकुश चुनौती बना हुआ है। इसका संकेत राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों में भी दिखाई देता है। जिले में 18 साल की उम्र से पहले शादी करने वाली महिलाओं का अनुपात पिछले सर्वेक्षण की तुलना में बढ़ा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच करनाल में बाल विवाह से जुड़ी 82 शिकायतें प्राप्त हुईं। यह प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन

एनएफएचएस-5 के अनुसार, करनाल में 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग की 6.6 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र पूरी होने से पहले हो गई थी। एनएफएचएस-6 में यह आंकड़ा बढ़कर 8.2 प्रतिशत हो गया है। यानी सर्वेक्षण के दोनों दौर के बीच 1.6 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह आंकड़ा जिले में बाल विवाह की मौजूदा घटनाओं की संख्या नहीं बताता, बल्कि सर्वेक्षण के समय 20 से 24 वर्ष की आयु वाली उन महिलाओं का अनुपात दर्शाता है, जिनकी शादी 18 वर्ष से पहले हुई थी।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक करनाल जिले में बाल विवाह से संबंधित 269 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके बाद अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच जिले में 82 शिकायतें दर्ज की गईं। यह आंकड़ा बताता है कि बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में अधिकारी तैनात
बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत कम उम्र में होने वाली शादी को रोकने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। हरियाणा में जिला स्तर पर बाल विवाह निषेध अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी बाल विवाह की सूचना मिलने पर कार्रवाई करना, संबंधित विभागों के साथ समन्वय करना और कानून के तहत आवश्यक कदम उठाना है। बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस और बाल संरक्षण से जुड़े विभाग संयुक्त रूप से हस्तक्षेप कर सकते हैं।
बाल विवाह : करनाल की तस्वीर
-2015-16 से 2024-25 : 269 शिकायतें

-अप्रैल 2025 से मार्च 2026 : 82 शिकायतें
-एनएफएचएस-5 में 18 वर्ष से पहले शादी : 6.6 प्रतिशत
-एनएफएचएस -6 में 18 वर्ष से पहले शादी : 8.2 प्रतिशत

-दोनों सर्वेक्षणों के बीच बढ़ोतरी : 1.6 प्रतिशत अंक
-सर्वेक्षण का आधार : 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं
पिछले अप्रैल से मार्च 2026 तक 82 शिकायतें आई हैं। सभी पर कार्रवाई की गई है। हम लोगों को जागरूक कर यह प्रयास करते हैं कि लोग बाल विवाह न करें। पूरे प्रदेश में करनाल में बाल विवाह के मामले सर्वाधिक हैं। - सविता राणा, बाल विवाह निषेध अधिकारी, करनाल

हेल्पलाइन 1098 पर दें सूचना
समाजसेवी महाबीर मैहला ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में बाधा बनता है। यह कानूनी अपराध है, जिसके लिए दोषी को दो साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। एमडीडी ऑफ इंडिया एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से पिछले करीब चार वर्षों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्कूल अध्यापक, डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed