Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Horrific road accident near Kharak Pandwa in Kaithal; three dead; 8 quintals of poppy husk seized from a truck
{"_id":"6ab61f31470e12778b055f20","slug":"video-horrific-road-accident-near-kharak-pandwa-in-kaithal-three-dead-8-quintals-of-poppy-husk-seized-from-a-truck-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में खरक पांडवा के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; ट्रक में 8 क्विंटल डोडापोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में खरक पांडवा के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; ट्रक में 8 क्विंटल डोडापोस्त बरामद
जिले के गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे के किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
मृतकों की पहचान जींद जिले के उचाना निवासी ट्रक मालिक अनिल कुमार, गांव खरक पांडवा निवासी ट्रक मैकेनिक रामनिवास और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक के रूप में हुई है। वहीं मैकेनिक का हेल्पर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर हाईवे किनारे खड़ा किया था
जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक अनिल कुमार दिल्ली से ट्रक लेकर आ रहा था। रास्ते में उसके ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उसने गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे के किनारे ट्रक खड़ा कर दिया और गांव के मैकेनिक रामनिवास को फोन कर ट्रक ठीक करने के लिए मौके पर बुलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।