{"_id":"693534578f5616553402564e","slug":"video-jjp-rally-begins-in-jinds-julana-party-puts-in-full-emphasis-on-foundation-day-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में शुरू हुई जेजेपी की रैली, स्थापना दिवस पर पार्टी ने लगाया पूरा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में शुरू हुई जेजेपी की रैली, स्थापना दिवस पर पार्टी ने लगाया पूरा जोर
जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के स्थापना दिवस मौके पर जुलाना में आयोजित की जा रही भव्य रैली की शुरुआत हो गई है। रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई और दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके थे।
जानकारी के अनुसार, जेजेपी ने इस रैली को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। जिलेभर से कार्यकर्ता बसों, ट्रैक्टर-ट्रोलियों और निजी वाहनों से रैली स्थल पर पहुंच रहे हैं। मंच और पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया है, जबकि सुरक्षा और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की गई है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रैली जेजेपी की दिशा और दशा दोनों को स्पष्ट करने का काम करेगी। रैली में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर बड़े ऐलान होने की संभावना है। जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को आगामी मिशन के लिए तैयार रहने का संदेश भी दिया जाएगा।
स्थापना दिवस पर आयोजित यह रैली पार्टी के लिए खास महत्व रखती है, क्योंकि इसके माध्यम से जेजेपी अपने समर्थकों को एकजुट करने और क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही है। रैली में युवा, महिलाएं और किसान वर्ग की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली।
रैली में मुख्य अतिथियों के पहुंचने के साथ ही कार्यक्रम औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगा। जुलाना में आयोजित यह रैली जेजेपी की राजनीतिक सक्रियता को नया आयाम देने वाली मानी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।