{"_id":"6abe09e7b91b4d1574017465","slug":"video-sdm-renuka-nandal-heard-grievances-at-sub-division-level-grievance-redressal-camp-in-jhajjar-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में सुनी समस्याएं
उपमंडल प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए ताकि नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता बरती जाए तथा प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में बिजली, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व मामलों, पंचायत भूमि, अवैध कब्जों, बीपीएल एवं राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, परिवार पहचान पत्र और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।