Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Garbage collection drive resumed in Hansi on the 19th day; sanitation workers protested and scattered garbage on the road; police took them into custody.
{"_id":"6a8c1278a08102e42d08ee67","slug":"video-garbage-collection-drive-resumed-in-hansi-on-the-19th-day-sanitation-workers-protested-and-scattered-garbage-on-the-road-police-took-them-into-custody-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: 19वें दिन फिर शुरू हुआ कचरा उठान अभियान, सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध, सड़क पर फैलाया कचरा; पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: 19वें दिन फिर शुरू हुआ कचरा उठान अभियान, सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध, सड़क पर फैलाया कचरा; पुलिस ने हिरासत में लिया
शहर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 19वें दिन प्रशासन ने सोमवार को एक बार फिर कचरा उठाने का अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत आमटी झील से की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारी चोपटा बाजार में पहुंचे और वहां पर कचरे से भरी ट्राली से कचरा उठाकर सड़क पर भी बिखेर दिया। जिसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एजेंसी के कर्मचारियों के माध्यम से कचरा उठाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद जब टीम चोपटा बाजार पहुंची तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अभियान का विरोध किया। हड़ताली कर्मचारियों ने कचरा उठाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
विरोध के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब ट्रैक्टर में भरा हुआ कचरा सड़क पर बिखेर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाने की कार्रवाई जारी रखी गई।
19 दिनों से चल रहे कचरा उठान संकट के बीच प्रशासन की ओर से लगातार वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए शहर की सफाई कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को की गई थी। उस समय भी हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को 3 घण्टे हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों के विरोध के चलते स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।