{"_id":"6a8c0e809f64bf69d4088f0a","slug":"video-driver-dies-one-injured-in-collision-between-scorpio-and-canter-in-hisar-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: स्कॉर्पियो की कैंटर से हुई टक्कर में चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: स्कॉर्पियो की कैंटर से हुई टक्कर में चालक की मौत, एक घायल
हिसार हवेली होटल के पास रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्कॉर्पियो की कैंटर से हुई टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई। शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहीं हादसे में एक अन्य सवार भी घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सोमवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी नई बताई जा रही है।स्कॉर्पियो गाड़ी की कैंटर के पिछले हिस्से से टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में मरने वाले की मौत गांव जीताखेड़ी निवासी रणबीर के रूप में हुई। घायल की पहचान जीता खेड़ी गांव के 36 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हिसार रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के समीप हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के माध्यम से शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहीं घायल को गाड़ी से निकाल कर निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल कारण पता नहीं लग सका है। मृतक रणबीर के दो बेटे हैं। मामले के अनुसंधान करता जयपाल मेहरा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।