{"_id":"6b02d3de57762d2c140010cc","slug":"video-car-overturns-on-flyover-in-hansi-one-dead-two-injured-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में फ्लाईओवर पर कार पलटी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में फ्लाईओवर पर कार पलटी, एक की मौत, दो घायल
दिल्ली-हिसार हाईवे पर हांसी के कुंदनापुर गांव के पास फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हिसार की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ग्रैंड आई-10 कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर तीन-चार बार पलट गई। इस भयानक हादसे में कार सवार एक व्यक्ति उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।
जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि कार का नंबर HR-26 FG-0150 है। घायलों में से एक की पहचान आयुष अतुल के रूप में हुई है, जबकि अन्य की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर चढ़ते समय मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ने की आशंका है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।