{"_id":"6ae5ef391dd5ce88c6099386","slug":"video-police-personnel-watched-the-live-broadcast-of-the-national-unity-day-parade-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का पुलिसकर्मियों ने देखा सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का पुलिसकर्मियों ने देखा सीधा प्रसारण
फतेहाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फतेहाबाद पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा।
परेड के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को भी स्मरण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
पुलिसकर्मियों ने कहा कि देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में शांति एवं सद्भाव कायम रखने में पुलिस की अहम भूमिका है। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। अनेकता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी पहचान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।