Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, police tested their preparedness through a mock drill, practicing crowd control using water cannons.
{"_id":"6ad8857ca147d0a2ee007287","slug":"video-in-fatehabad-police-tested-their-preparedness-through-a-mock-drill-practicing-crowd-control-using-water-cannons-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पुलिस ने मॉक ड्रिल में परखी तैयारियां, वाटर कैनन से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पुलिस ने मॉक ड्रिल में परखी तैयारियां, वाटर कैनन से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास
पुलिस लाइन में बुधवार को तीसरे दिन भी आयोजित मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति से निपटने, भीड़ नियंत्रण और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। एसपी निकिता खट्टर ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर जवानों की मुस्तैदी, अनुशासन और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाटर कैनन के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करने का अभ्यास किया। इसके अलावा घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दोहराई गई। एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिसकर्मियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए। संकट के समय धैर्य, संयम और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है। पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान कानून के दायरे में रहकर आवश्यकतानुसार बल का प्रयोग किया जाए। पुलिसकर्मी आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहें। आपात परिस्थितियों में समय पर की गई कार्रवाई किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।