Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : कैथल जिला परिषद में आई ग्रांट में सात करोड़ रुपये का घोटाला, एक्सईएन व जेई सहित सात आरोपी गिरफ्तार
{"_id":"6656168bfbce1b2ea00b2cf7","slug":"video-kathal-jal-parashhatha-ma-aaii-garata-ma-sata-karaugdha-rapaya-ka-ghatal-ekasaiiena-va-jaii-sahata-sata-aarapa-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल जिला परिषद में आई ग्रांट में सात करोड़ रुपये का घोटाला, एक्सईएन व जेई सहित सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : कैथल जिला परिषद में आई ग्रांट में सात करोड़ रुपये का घोटाला, एक्सईएन व जेई सहित सात आरोपी गिरफ्तार
कोरोना महामारी के समय वर्ष 2020-2021 में सरकार की ओर से जिला परिषद के माध्यम से गांवों में सफाई के लिए जारी की गई विशेष ग्रांट के तहत सात करोड़ रुपये के घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत एसीबी कैथल की टीम ने एक्सईएन, जेई व एक लेखाकार सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार ठेकेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में फर्जी बिल बनाकर अपने खाते में सरकारी राशि को डाला था। एसीबी ने रोहतक में कार्यरत एक्सईएन नवीन (पहले कैथल में यह एसडीओ पद पर थे), पिहोवा में कार्यरत जेई जसबीर, नारनौल में कार्यरत लेखाकार कुलवंत सहित गांव फतेहपुर निवासी ठेकेदार अभय संधू, गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग, पूंडरी निवासी अनिल और राजेश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पिछले करीब चार साल से एसीबी की 10 टीमें जांच में जुटी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।