{"_id":"6985bf44ee41eb63510e3ea6","slug":"video-broken-manhole-cover-on-tehsil-road-in-dadri-is-inviting-accidents-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी के तहसील रोड पर मैनहोल का टूटा चैंबर दे रहा हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी के तहसील रोड पर मैनहोल का टूटा चैंबर दे रहा हादसों को न्योता
दादरी शहर के सबसे व्यस्त मार्गों से शामिल स्थानीय तहसील रोड पर भगवान परशुराम चौक के समीप मैनहोल का टूटा चैंबर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। चैंबर टूटने के कारण जहां हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है, वहीं वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।
हैरानी की बात यह है कि तहसील रोड से ही हर रोज जिले के आला अधिकारी लघु सचिवालय तक आवागमन करते हैं। उसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से टूटे चैंबर की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। आसपास के दुकानदारों ने ही अपने स्तर पर इस चैंबर में एक डंडा लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांधा है। ताकि दूर से ही वाहन चालक इसे देखकर हादसे से बचाव कर सकें।
स्थानीय लोगों व वाहन चालकों ने प्रशासन से तुरंत प्रभाव से इस चैंबर को दुरुस्त करवाने की मांग की है, ताकि समय रहते बड़ा हादसा होने से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।