{"_id":"6ad9ee08d8e21efcbc0f55ba","slug":"video-anti-encroachment-drive-continued-for-the-second-day-goods-kept-outside-shops-were-seized-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त
चरखी दादरी। शहर के बाजारों में सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। टीम ने सुबह 10 बजे दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे भगवान परशुराम चौक से पुराना सिविल अस्पताल रोड होते हुए पुराना झज्जर रोड तक दुकानदारों को एक घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम कोर्ट रोड से होते हुए मंगल मार्केट पहुंची। यहां दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया। टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों पर सामान रखने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। अतिक्रमण के कारण बाजारों में आवागमन प्रभावित होने के साथ जाम की स्थिति भी बनती है। ऐसे में दुकानदारों को अपनी दुकानों की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद की ओर से लगातार दूसरे दिन कार्रवाई किए जाने से बाजारों में दुकानदारों के बीच हलचल रही। अभियान का उद्देश्य सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा आमजन के लिए आवागमन सुगम बनाना है।
इन अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सिंचाई विभाग के एसडीओ उमेश कुमार, भवन निरीक्षक राकेश श्योराण, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार और पटवारी सतवीर सिंह मौजूद रहे। इनके साथ नगर परिषद के करीब एक दर्जन सफाई कर्मचारी भी कार्रवाई में शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।