{"_id":"6b04398c694047dfb7086ff4","slug":"video-the-jjps-ninth-foundation-day-will-be-celebrated-in-mahendragarh-on-december-6-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेजेपी का नौंवा स्थापना दिवस 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी का नौंवा स्थापना दिवस 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में मनाया जाएगा
भिवानी। जननायक जनता पार्टी परिवार की तरफ से गांव बड़दुचैना, ढाणी लक्ष्मण, नकीपुर, गिगनाऊ आदि कई गांव में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 6 दिसंबर को होने वाले 9 वें स्थापना दिवस का निमंत्रण दिया। इस बार स्थापना दिवस वीर बलिदान भूमि महेंद्रगढ़ की धरती पर मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में पहुंचे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि पार्टी का राज्य स्तर का कार्यक्रम दक्षिणी हरियाणा में मनाया जा रहा है। अमूमन रैलियां जींद, रोहतक, भिवानी या सेंटर में हुआ करती थीं, लेकिन इस बार अंतिम छोर पर रैली हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से रैली में पहुंचकर उसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि गांव से उनका पीढ़ी दर पीढ़ी का रिश्ता रहा है। चाहे चौधरी देवीलाल हों, चाहे चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हों, इस गांव ने हमेशा आशीर्वाद दिया है। उनके पिताजी को यहां से सांसद बनाया गया और दुष्यंत चौटाला को भी यहां से भरपूर ताकत मिली, जिससे वे उपमुख्यमंत्री बने।
उन्होंने कहा कि हार और जीत जीवन के दो पहलू हैं। चौधरी देवीलाल भी चुनाव हारे और जीते, लेकिन संघर्ष में हमेशा रहे। वहीं मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग दुखी है। मंडियों में बायोमेट्रिक्स व अंगूठा लगाने के नए कानून से किसान उलझ गए हैं। खाद के लिए किसानों को पुलिस की लाइनों में लगना पड़ रहा है, जो पहले कभी नहीं सुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।