फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pilani Road railway overbridge, built at a cost of approximately ₹37 crore, remains in the dark; awaiting electricity connection.

करीब 37 करोड़ की लागत से बना पिलानी रोड रेलवे ओवरब्रिज अंधेरे में, बिजली कनेक्शन का इंतजार

Sat, 26 Sep 2026 12:07 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:07 PM IST
Pilani Road railway overbridge, built at a cost of approximately ₹37 crore, remains in the dark; awaiting electricity connection.
लोहारू कस्बे के पिलानी रोड पर करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण पूरा होने के बाद भी मूलभूत सुविधा के अभाव में लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें तो लगा दी गई हैं, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण रात के समय पूरा ओवरब्रिज अंधेरे में डूबा रहता है। बिजली बिल का भुगतान कौन सा विभाग करेगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण कनेक्शन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। पिलानी रोड रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य एक जून 2021 को विधिवत शुभारंभ के साथ शुरू हुआ था। करीब चार वर्ष के निर्माण कार्य के बाद जून 2025 में इसका निर्माण पूरा हुआ और इसके चालू होने से लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम तथा बार-बार फाटक बंद होने की समस्या से काफी राहत मिली। हालांकि, ओवरब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण इसकी सुविधा अभी भी अधूरी नजर आ रही है। सुबह तड़के भी रहता है अंधेरा ओवरब्रिज के आसपास गौशाला और तालाब स्थित हैं। सुबह तड़के बड़ी संख्या में लोग सैर करने, दूध लेने तथा गौशाला जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अंधेरा रहने के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण फिसलने, वाहन की चपेट में आने अथवा किसी अन्य दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ओवरब्रिज बनने से पहले लोगों को रेलवे फाटक से होकर गुजरना पड़ता था। सड़क की खराब हालत और रेलवे फाटक बंद रहने के कारण वाहन चालकों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए पिलानी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया। पिलानी सहित राजस्थान के कई क्षेत्रों को जोड़ता है मार्ग यह मार्ग लोहारू के साथ-साथ राजस्थान के पिलानी, झुंझुनू, चूरू, सीकर, खाटूश्याम और सालासर सहित अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। इसी मार्ग पर आईटीआई, निजी स्कूल, गौशाला, तालाब और आसपास की ढाणियां भी स्थित हैं। रोजाना बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण, विद्यार्थी, कर्मचारी, वाहन चालक और पैदल यात्री इस मार्ग से आवागमन करते हैं। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद रेलवे फाटक की समस्या से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन लाइटें चालू नहीं होने के कारण रात और सुबह के समय आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात में बस यात्रियों की बढ़ती परेशानी रात्रि के समय पिलानी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए समस्या और बढ़ जाती है। नगर पालिका कार्यालय के बाहर ओवरब्रिज के पास यात्रियों को अंधेरे में बस का इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार भिवानी, दिल्ली और दादरी की ओर से आने वाली तथा लोहारू होते हुए पिलानी जाने वाली बसें रात करीब 10 बजे तक चलती हैं, जबकि लोहारू बस स्टैंड लगभग रात 8 बजे बंद हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को रात के समय अंधेरे में बस का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें असुरक्षा का अहसास होता है। निर्माण पूरा, लेकिन औपचारिक उद्घाटन भी नहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी जनप्रतिनिधि या वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज जनता के आवागमन के लिए शुरू हो चुका है, इसलिए इसकी शेष व्यवस्थाओं को भी जल्द पूरा किया जाना चाहिए। नगरपालिका द्वारा बिल भुगतान को लेकर डीसी को दी जाएगी शिकायत इस संबंध में जेई जितेंद्र नारंग ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है और ओवरब्रिज पर लाइटें भी लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन को लेकर यह विषय सामने आया है कि लाइटों का बिजली बिल किस विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। जेई जितेंद्र नारंग ने स्पष्ट किया कि नगरपालिका द्वारा लाइट का बिजली बिल भरा जाएगा। इस संबंध में भिवानी उपायुक्त को शिकायत दी जाएगी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। जल्द बिजली कनेक्शन की मांग क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि ओवरब्रिज पर जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाकर स्ट्रीट लाइटें चालू की जाएं, ताकि सुबह और रात के समय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही लोगों ने ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन करवाने तथा शेष औपचारिकताएं पूरी करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दुद्धी से रेस्क्यू हुई नन्ही बच्ची को जिलाधिकारी ने गोद में लेकर रखा नाम कीर्ति, VIDEO

26 Sep 2026

150वीं वर्षगांठ पर सोनांचल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम का गायन, VIDEO

26 Sep 2026

VIDEO: कदंब की डाल पर बैठे कान्हा, वस्त्रों के लिए गोपियों ने लगाई गुहार; जीवंत हुई द्वापरकालीन चीरहरण लीला

26 Sep 2026

VIDEO: अकबरपुर में मनाया गया बाबा नीम करोरी का 53वां महापरिनिर्वाण दिवस

26 Sep 2026

देहरादून- इको-फ्रेंडली बप्पा को दी भावुक विदाई

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: डीएलएड परीक्षा में विज्ञान और गणित ने बढ़ाई मुश्किल, सामाजिक अध्ययन ने दी राहत

26 Sep 2026

VIDEO: नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, अधिकारियों से मिला बहाली का आश्वासन

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: जांच करने पहुंचे अधिकारी, प्रधान पक्ष ने मचाया बवाल; पिस्तौल लहराने और ग्रामीणों पर हमला कराने का आरोप

26 Sep 2026

बिटिया बेमिसाल : कभी जूते नहीं थे, पहाड़ के कठिन रास्तों पर नंगे पांव दाैड़ीं सीमा की कामयाबी गर्व भर देगी, देश का चमका दिया नाम

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश; भारी बारिश का अलर्ट

25 Sep 2026

करसड़ा कूड़ा संग्रह केंद्र से लोगों की बढ़ी परेशानी, गंदगी से हाल बेहाल; VIDEO

25 Sep 2026

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान;video

25 Sep 2026

पक्का पोखरा की गड्ढायुक्त सड़कों पर भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत; VIDEO

25 Sep 2026

झपकी आने से फोरलेन के किनारे पलटा डीसीएम, VIDEO

25 Sep 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कार्यशाला, पालिका कर्मचारियों को किया गया जागरूक; VIDEO

25 Sep 2026

भाजपा ने जिले के सभी बूथों पर मनाई दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, VIDEO

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को राैंदा; युवक की माैके पर ही माैत

25 Sep 2026

VIDEO: चंगाई और नौकरी के प्रलोभन में धर्मांतरण का खेल

25 Sep 2026

VIDEO: गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

25 Sep 2026

VIDEO: प्रेम विवाह के तीन साल बाद दिल्ली में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

25 Sep 2026

VIDEO: घायल युवक की मौत, चालक पर प्राथमिकी

25 Sep 2026

VIDEO: सगी बहनों के छह ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

25 Sep 2026

VIDEO: बासौनी में जमीन के विवाद के बाद झोपड़ी में आग

25 Sep 2026

VIDEO: नौकरी के बहाने फरीदाबाद ले जाकर मूकबधिर को बंधक बनाकर पीटा

25 Sep 2026

VIDEO: सात करोड़ से अधिक से बनेगा किरावली स्मार्ट थाना, एसीपी ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

25 Sep 2026

VIDEO: कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, मासूम समेत दंपती घायल

25 Sep 2026

VIDEO: जल्दबाजी ने ली बैंककर्मी की जान, ओवरटेक करते समय पलटी कार

25 Sep 2026

VIDEO: दीवानी से तारीख कर लौट रहे भाई-बहन को पीटा

25 Sep 2026

VIDEO: महिला की माैत के मामले में पुलिस ने लिखी हादसे की प्राथमिकी

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक बने रविंद्र कुमार

25 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed