{"_id":"6ab6c9cc92893f18cb069138","slug":"loan-officer-arrested-for-embezzling-a-loan-amount-of-58-million-irregularities-were-reported-at-ujjivan-small-finance-bank-five-accused-had-already-been-sent-to-jail-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157631-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 58 लाख की लोन राशि हड़पने का आरोपी लोन अधिकारी गिरफ्तार, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में बरती थीं अनियमितताएं, पांच आरोपी पहले भेजे जा चुके जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 58 लाख की लोन राशि हड़पने का आरोपी लोन अधिकारी गिरफ्तार, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में बरती थीं अनियमितताएं, पांच आरोपी पहले भेजे जा चुके जेल
Sat, 26 Sep 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में लोन प्रक्रिया में अनियमितता कर करीब 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी लोन अधिकारी निपुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया।
थाना सिविल लाइन भिवानी को बैंक की शाखा में लोन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।
जांच में सामने आया कि क्रेडिट अधिकारी अनिल ने अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान आधार विवरण डाउनलोड कर 29 लोन आवेदनों को ई-केवाईसी के जरिये संसाधित किया। कुछ आवेदकों के पते ऐसे दस्तावेजों में बदले गए जिनका सत्यापन संभव नहीं था। भौतिक केवाईसी दस्तावेज में भी हेराफेरी सामने आई।
रिकॉर्ड में आवेदकों का सत्यापन दर्शाया गया जबकि बाद में कई लोग अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले। जांच में लोन खाते नकद राशि जमा कर बंद करने और ग्राहकों से व्यक्तिगत मुलाकात किए बिना मुलाकात का रिकॉर्ड तैयार करने की बात भी सामने आई। इससे बैंक को करीब 58 लाख रुपये की क्षति हुई।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा के एएसआई बिजेंद्र ने 24 सितंबर को निपुण को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि मुख्य क्रेडिट अधिकारी अनिल समेत पांच आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।