{"_id":"6aba2d372b386f02590d146b","slug":"video-the-cm-will-honor-the-winners-and-the-event-will-also-showcase-glimpses-of-art-and-culture-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम करेंगे विजेताओं को सम्मानित, आयोजन में कला व संस्कृति की झलक भी दिखेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम करेंगे विजेताओं को सम्मानित, आयोजन में कला व संस्कृति की झलक भी दिखेगी
अमर उजाला के बाल मेला सम्मान समारोह में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। बच्चों की प्रतिभा को सम्मान देने वाले इस खास आयोजन में गोरखपुर की कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। समारोह स्थल पर लगाए गए खास स्टॉल में गोरखपुर की प्रसिद्ध टेराकोटा कला से तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। मिट्टी को आकार देकर बनाई गई ये कलाकृतियां गोरखपुर की पहचान का हिस्सा हैं। टेराकोटा के खूबसूरत उत्पादों के जरिए यहां स्थानीय कारीगरों के हुनर को भी मंच मिल रहा है। इस स्टॉल पर टेराकोटा से तैयार अलग-अलग तरह के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। खास बात यह है कि इन उत्पादों के पीछे सिर्फ कला नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी परंपरा और कारीगरों की मेहनत भी जुड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।