फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five wrestlers from the same school won gold medals, creating history.

Gorakhpur News: एक ही विद्यालय के पांच पहलवानों ने जीते स्वर्ण पदक, रचा इतिहास

Tue, 29 Sep 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Five wrestlers from the same school won gold medals, creating history.
गोरखपुर। देवरिया में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के पीएमश्री राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज के एक ही विद्यालय के पांच पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ने के साथ ही गोरखपुर मंडल अंक तालिका में भी आगे हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-17 फ्री स्टाइल बालक वर्ग में गोरखपुर के पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य यादव, 60 किलोग्राम में अरुण गुप्ता, 72 किलोग्राम में सतीश यादव, 80 किलोग्राम में विवेक चौहान और 92 किलोग्राम भार वर्ग में अंश यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, इसी विद्यालय के पहलवान इरशाद ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय की पदक तालिका में एक और उपलब्धि जोड़ी। एक ही विद्यालय के पांच खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने से खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह, डॉ. अरुणेंद्र राय, नीलम देवी, कुंवर गौरव सिंह, रामचंद्र यादव, चंद्रेश पटेल, हरिकेश यादव, राम हरि यादव और संतोष सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed