फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired TTE duped in the name of getting a plot in Lucknow

Gorakhpur News: रिटायर्ड टीटीई से लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी

Tue, 29 Sep 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Retired TTE duped in the name of getting a plot in Lucknow
पादरी बाजार (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के जगतबेला निवासी रिटायर्ड टीटीई राम बचन यादव से लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर 12.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश से शाहपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राम बचन यादव के मुताबिक, वह पूर्वोत्तर रेलवे में टीटीई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। नौकरी के दौरान उनकी पहचान कौवाबाग रेलवे कॉलोनी निवासी चंद्र कुमार सिंघारिया से हुई थी। आरोप है कि जनवरी 2021 में चंद्र कुमार उनके घर पहुंचे और बताया कि वह लखनऊ में जमीन खरीदकर प्लॉटिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्हें लखनऊ के देवा रोड पर एक प्लॉट दिखाया गया और कीमत 25 लाख रुपये बताई गई। आरोप है कि आधी रकम जमा करने पर प्लॉट बुक कराने और शेष राशि देने पर तत्काल रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया गया। इस पर राम बचन यादव ने चार फरवरी 2021 को आरटीजीएस के जरिए 12.50 लाख रुपये आरोपियों की फर्म के खाते में भेज दिए। इसके बाद रजिस्ट्री के लिए संपर्क करने पर उन्हें अलग-अलग बहाने बनाकर टाल दिया गया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed