Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Vicious criminal Vijay of gangster Saddam Gauri gang arrested in Dwarka
{"_id":"6968eae28018ac057a0e9641","slug":"video-vicious-criminal-vijay-of-gangster-saddam-gauri-gang-arrested-in-dwarka-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: द्वारका में गैंगस्टर सद्दाम गौरी गैंग का शातिर बदमाश विजय गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: द्वारका में गैंगस्टर सद्दाम गौरी गैंग का शातिर बदमाश विजय गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद
राहुल तिवारी
Updated Thu, 15 Jan 2026 06:55 PM IST
Link Copied
द्वारका जिला पुलिस ने गैंगस्टर सद्दाम गौरी गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान विजय उर्फ हनी उर्फ शिवा के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सड़क पर होने वाले अपराध पर रोकथाम के लिए जिला के स्पेशल स्टाफ को बदमाशों की धर पकड़ के निर्देश दिए गए थे। इसके मद्देनजर पुलिस मुखबिरों की मदद से उन बदमाशों की पहचान करने में जुट गई, जो हथियार लेकर वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस को विजय के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उसपर निगरानी बढ़ाई और बुधवार को बदमाश के शिव विहार इलाके में घूमने की जानकारी मिली। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिला। छानबीन में पता चला कि विजय उत्तम नगर थाने का घोषित बदमाश है और उसपर करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह सद्दाम गौरी गैंग से जुड़ा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।