Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Light drizzle leads to discomfort from humid heat; rain likely until July 10.
{"_id":"6a490bda6da16286f40e576d","slug":"video-light-drizzle-leads-to-discomfort-from-humid-heat-rain-likely-until-july-10-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी होने से उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, 10 जुलाई तक बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी होने से उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, 10 जुलाई तक बारिश की संभावना
दिल्ली में शनिवार को पूरे दिन बादलों ने आसमान में डेरा जमाए रखा। साथ ही, आवाजाही के बीच लोगों को धूप से कुछ राहत तो मिली लेकिन बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। इसके चलते दिल्लीवासी खूब पसीना-पसीना हुए। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 0.01 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। साथ ही, पूसा में 23.5 और जनकपुरी में 9.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 58 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1-2 और अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली में 5 से 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहने का अनुमान है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 जुलाई को कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है। इन दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी रहेगी, जिनकी गति सामान्यतः 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि कुछ समय यह बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
10 जुलाई तक बारिश की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार, 7 जुलाई को भी बादल छाए रहने के साथ सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके बाद 8 और 9 जुलाई को मौसम अपेक्षाकृत समान रहेगा, जहां रुक-रुक कर बहुत हल्की से हल्की बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। वहीं, 10 जुलाई को एक बार फिर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इस पूरे सप्ताह के दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान लगभग 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।