दिल्ली-एनसीआर में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बारिश की झड़ी लग गई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह जलभराव और पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इसके कारण विभिन्न स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा आफत गुरुग्राम में देखने को मिली। कई इलाकों में सड़कें झील में तब्दील हो गईं। करीब दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से हालात बदतर हो गए। जिलाधिकारी गुरुग्राम ने इस स्थिति को देखते हुए सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। यह यह निर्देश 25 अगस्त 2026 के लिए प्रभावी होगी।
तस्वीरों में बारिश का कहर: दिल्ली-NCR में जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम, कई जगह जलभराव
एजेंसी, गुरुग्राम/दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:55 PM IST
सार
भारी बारिश से गुरुग्राम में भीषण जलभराव व 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गुरुग्राम के जिलाधिकारी ने 25 अगस्त 2026 को कॉर्पोरेट कार्यालयों, स्कूलों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। दिल्ली में भी बारिश ने स्थिति बदहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन